चुनाव चर्चा
चुनाव चर्चा
***********
नेता मांग रहे हैं वोट
घर घर बांटैं नोट पे नोट
पहले उनका परखौ खोंट
तब देना नेता को वोट
पैरन मा तुम्हरे जइहैं लोट
बाद मा दिल पर करिहैं चोट
जीति गए तो जइहैं भूल
राहन मा तूम्हरे बोइहैं शूल
नोटन से आपन घर भरि लेइहैं
जनता का कुछ काम ना करिहैं
पांच साल उई ठाठ से रहियैं
फिर तुम्हरे दरवाजे अइहैं
हांथ जोड़ कर माफी मंगिहैं
फिर झूठे वादा खुब करिहैं
तुम उनका कीनेंहव ना माफ
अबकी कहि देव एकदम साफ
पहिले करव हमारे काम
तबै वोटन का लीन्हेंव नाम
हम अब सबका गए हन भूल
अब केवल खिलिहैं कमल के फूल
विद्या शंकर अवस्थी पथिक कानपुर
Shashank मणि Yadava 'सनम'
29-Apr-2023 07:43 AM
बेहतरीन
Reply
Varsha_Upadhyay
28-Apr-2023 10:56 PM
बहुत खूब
Reply
madhura
28-Apr-2023 07:39 PM
nice
Reply